पूरी #खबर_देखिए #विस्तार से!
🚨 #योगी_जी! #बाराबंकी की इस गरीब महिला को भी दिलवाइए घर का रास्ता... क्या यहां भी होगी जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई? 🚨
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में रास्ते की समस्या लेकर पहुंची महिला की फरियाद सुनते ही अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश देते हैं। लेकिन बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में एक गरीब महिला अपने ही घर का रास्ता खुलवाने के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।
📍 **मामला ग्राम पंचायत सिधियावां के गांव रसूलपुर का है।**
पीड़िता सीमा रावत पत्नी प्रेम कुमार रावत का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के दरवाजे के पास दीवार खड़ी करके सरकारी सीसी रोड तक आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया है।
महिला का कहना है कि डायल 112 पुलिस को सूचना दी, थाने में शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
एक तरफ बीमार पति की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ मासूम बच्चों का पालन-पोषण और ऊपर से अपने ही घर का रास्ता खुलवाने की जद्दोजहद!
अब पीड़िता ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो वह लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में अपनी फरियाद सुनाएगी।
🔥 **बड़ा सवाल – जब मुख्यमंत्री योगी रास्ते के विवाद में लापरवाही पर अधिकारियों के निलंबन के निर्देश दे रहे हैं, तो बाराबंकी की सीमा रावत को न्याय कब मिलेगा?**
क्या प्रशासन मौके पर निष्पक्ष जांच कराकर महिला का रास्ता खुलवाएगा?
📢 **देखिए पूरी खबर और बताइए, क्या पीड़ित महिला को न्याय मिलना चाहिए?**
🎥 RT NEWS HINDI
**हर खबर हर पल**
#YogiAdityanath #BarabankiNews #Subeha #RTNewsHindi #UPNews #JusticeForWomen #PublicGrievance #BulldozerAction #UttarPradeshNews #BreakingNews