पटियाली: हथौड़ा वन में आयोजित जन चौपाल में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को ग्राम हथौड़ा वन में भाजपा की जन चौपाल आयोजित हुई। भाजपा नेता डॉ. शिव प्रताप सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए किसान सम्मान निधि, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में समर सिंह गौर, ध्रुव भदौरिया, मंजुल कुमार, अरविंद आदि मौजूद रहे।