पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में आरक्षी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा राजकीय मुकुंद लाल तिवारी इंटर कॉलेज, महोबा में लगे पुलिस बल एवं ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया।
🔸निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अभ्यर्थियों की सुगम एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
#UPPolice