पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, बिना लाइसेंस एवं मानक से अधिक सवारी बैठाए जाने के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
🔸जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया तथा उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई।
#TrafficPolice #RoadSafety