लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में चार जगहों छापेमारी कर तीन शराब तस्कर एवं चार शराबी को गिरफ्तार किया गया
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा गुरुवार अपराह्न 1:26 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय में संसार पोखर से महेंद्र मांझी को एवं पीरी बाजार थाना क्षेत्र में बेलदारी से मुन्ना बिंद एवं कारे लाल बिंद को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया गया. इधर लखीसराय स्टेशन के समीप से 1 तथा बड़हिया उत्पाद थाना के समीप से 3 व्यक्ति नशा सेवन में गिरफ्तार हुए.