आगरा: कोठी मीना बाजार चौक पर 70 फीट ऊंचे टावर पर पक्षियों के लिए बने पक्षी घर का उद्घाटन नगरायुक्त और महापौर ने किया
Agra, Agra | Sep 27, 2024 आगरा विकास मंच के द्वारा कोठी मीना बाजार चौक पर एक 70 फीट ऊंचा टावर पक्षी घर बनाया गया है, इस टावर पर 3000 पक्षियों के रहने की व्यवस्था की गई है, टावर का उद्घाटन महापौर हेमलता दिवाकर और नगरा युक्त अंकित खंडेलवाल ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे किया, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम जल्द ही टावर के आसपास फलदार वृक्ष लगाएगा।