फुलवारी: हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा-माले ने फुलवारी प्रखंड मुख्यालय पर घेराव कर किया प्रदर्शन
Phulwari, Patna | Aug 24, 2024 सात सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का हक दो वादा निभाओ आंदोलन के तहत शनिवार को स्थानीय विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में हजारों की संख्या में खेत मजदूर सभा व भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने फुलवारी प्रखंड अंचल मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया.