फुलवारी: फुलवारी शरीफ से 254 ग्राम गांजा, 11 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Aug 22, 2024 फुलवारी शरीफ से 254 ग्राम गांजा 11 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्त को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार. बता दे की पुलिस को यह सूचना मिली कि मादक पदार्थों के तस्करी एवं विक्रय का कार्य फुलवारी शरीफ में किया जा रहा है. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार और उनके पास से गांजा और स्मैक किया बरामद.