फुलवारी: भोगीपुर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में मिला महिला का शव, पति पर लगा हत्या का आरोप
Phulwari, Patna | Aug 24, 2024 भोगीपुर स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 206 में रहने वाली नव विवाहित संगम कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतिका के परिजनों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप.वही घटना के बाद से पति फरार है. वही मामला गोपालपुर थाना में दर्ज हो चुका है. गोपालपुर थाना अध्यक्ष जावेद अहमद खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मामला क्या है.