फुलवारी: कुछ घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ फुलवारी शरीफ ,कई इलाकों में जल जमाव
Phulwari, Patna | Aug 24, 2024 पटना में कुछ घंटे की बारिश में फुलवारी शरीफ में हुआ जल जमाव. पटना में झमाझम बारिश के कारण फुलवारी शरीफ के मोहल्लों में जल जमाव हो जाने के कारण स्थानी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश का पानी लोगों के घरों तक घुस गया है. महज कुछ घंटे की बारिश में ही फुलवारी शरीफ में घुटने तक पानी आ गया है.