मोहनलालगंज: गोसाईगंज क्षेत्र में LDA ने 145 बीघा क्षेत्रफल में फैली अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से किया ध्वस्त
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। एलडीए की टीम ने गोसाईगंज क्षेत्र में लगभग 145 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इस अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे।