मोहनलालगंज: गोसाईगंज में दुकान से लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
गोसाईगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि गोसाईगंज के रहमतनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें नरेंद्र कुमार उम्र करीब 58 वर्ष की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। नरेंद्र कुमार रहमतनगर के निवासी थे। नरेंद्र कुमार घर का सामान लेने दुकान गए थे। वापस लौटते समय जब वे सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।