मोहनलालगंज: निगोहा कस्बे में एक कोचिंग संचालक शिक्षक ने छात्रा से की छेड़छाड़
निगोहा कस्बे में तिरुपति कोचिंग क्लासेज के संचालक द्वारा कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ ग़लत कृत्य करने का मामला सामने आया है। शिक्षक के ग़लत हरकत पर छात्रा के चीखने चिल्लाने पर कोचिंग संचालक शिक्षक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों के तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।