मोहनलालगंज: महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी भाई को गोसाईगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोसाईगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि महिला के साथ उसी के भाई द्वारा दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गोसाईगंज क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला जिसकी शादी थाना क्षेत्र सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ में हुई थी। होली वाले दिन की रात्रि को महिला अपने मायके के एक कमरे में सो रही थी। तभी उसके भाई द्वारा नशे में पीड़िता के साथ ग़लत काम गया गया है।