मोहनलालगंज: गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला के हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
गोसाईगंज पुलिस द्वारा रविवार की शाम करीब सात बजे जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ग्राम कपेरा मदारपुर में वृद्धमहिला को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वृद्धमहिला के हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी की तुषाल उर्फ विशाल वर्मा के रूप में पहचान हुई है।