मोहनलालगंज: ACP मोहनलालगंज ने थाना क्षेत्र में ऑटो व ई-रिक्शा के संबंध में सुरक्षित सफर अभियान चलाया, किया गया जागरूक
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि ACP मोहनलालगंज द्वारा ऑटो व ई-रिक्शा के चालकों को सुरक्षित सफर अभियान के तहत जागरूक किया गया है। एसीपी द्वारा क्षेत्र के ऑटो व ई रिक्शा के ऊपर बड़े आकार में नम्बरिंग की गयी। उस नम्बरिंग के सम्बन्ध में एक रजिस्टर तैयार कराया गया जिसमें नम्बर के हिसाब से सम्पूर्ण विवरण अंकित किया गया है।