पोहरी: स्वामित्व योजना’ में कार्य की प्रगति शून्य पर पोहरी एसडीएम ने 17 पटवारियों को जारी किए कारण बताओ नोटिस
Pohri, Shivpuri | Oct 17, 2026 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री जेपी गुप्ता द्वारा पोहरी अनुभाग के अंतर्गत आने वाले 17 पटवारियों को कार्य में प्रगति न लाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं जिसकी जानकारी शनिवार सुबह 11बजे दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि के भू-अधिकार पत्रों के निःशुल्क पंजीयन और अधिकार अभिलेख निष्पादन की प्रक्रिया को आगे न बढ़ाने पर एसडीएम द्वारा यह कार्रवाई की है।