चांडिल प्रखंड के चौका कांड्रा सड़क मार्ग बारिश से पूरी तरह से जर्जर हो गई है।सड़क की गड्डे में बर्षात का जल जमा हो गया है।जिससे सड़क पूरी तरह से जर्जर होकर कीचड़मई हो गया है।शनिवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने बताया कि चौका मोड़ से खुंटी पहाड़धार तक करीब 2 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हो गई है।जिससे चलना काफी मुश्किल होता है।