बिंदकी: कोरईया गांव में घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के कोरईया में रमाकांत उम्र 45 वर्ष ने एक दिन पहले रविवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया था। गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। परिजन शव को लेकर वापस गांव पहुंचे। सोमवार की सुबह 9 बजे मृतक का शव घर के बाहर रखा हुआ था। परिजन व रिश्तेदार रो रोकर बेहाल हो रहे थे।