वैशाली: मदरना पंचायत के वार्ड नंबर 4 में आग लगने से दो घर समेत हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख
मदरना पंचायत के वार्ड नंबर 4 में अचानक आग लगने से दो घर समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, मदरना पंचायत वार्ड चार में गुरुवार को पहले प्रियंका देवी के घर में आग लगी, जिसके बाद धीरे-धीरे पड़ोसी सुनीता देवी के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर पहुंची वैशाली थाने की दमकल व ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।