वैशाली: जंगली मठ पेट्रोल पंप के पास नील गाय की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
थाना क्षेत्र के जंगली मठ पेट्रोल पंप के निकट बुधवार की दोपहर नीलगाय की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक की पहचान पारु थाना क्षेत्र के फुलार निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।