वैशाली: मझौली निवासी शिक्षाविद् आचार्य राम सागर प्रसाद सिंह का हृदय गति रुकने से हुआ निधन
वैशाली प्रखंड क्षेत्र के मझौली निवासी 78 वर्षीय शिक्षाविद् आचार्य राम सागर प्रसाद सिंह का निधन मंगलवार को उनके पैतृक निवास मझौली में हृदय गति रुकने से हो गया। चार दशक से शिक्षा की अलख जगाने वालों में अलग पहचान बनाकर उन्होंने कई उच्च विद्यालयों में संस्कृत, हिन्दी की शिक्षा छात्र-छात्राओं को देकर अपनी ख्याति प्राप्त की थी।