मंडला: मध्याह्न भोजन रसोइयों को हटाने पर विरोध, आदेश रद्द करने की मांग के साथ कलेक्टर को सौंपा आवेदन
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 जिले में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयों को हटाने की कार्रवाई के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। संबंधित संगठन ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश निरस्त करने की मांग की है। मंगलवार को एक बजे जनसुनवाई में कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा गया, जिसमें रसोइयों के हित में हस्तक्षेप की अपील की गई। आगे आंदोलन की चेतावनी दी है।