2027 चुनाव से पहले मांगें पूरी करने को कर्मचारियों की आक्रोश रैली, सड़कों पर गूंजा विरोध
पौड़ी में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकाली। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांगों के समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। रैली के जरिए कर्मचारियों ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को अपनी मांगों के समाधान का संदेश दिया।
Pauri, Garhwal | Sep 26, 2026