पिछोर: विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने टेकरी सरकार की सौगंध लेकर पिछोर विधानसभा को नंबर-वन बनाने का संकल्प लिया
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे टेकरी सरकार तालाब पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए।इस दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पिछोर के विकास को लेकर बड़ा संकल्प लिया। उन्होंने टेकरी सरकार की सौगंध लेते हुए कहा कि"जब तक मैं पिछोर को नंबर वन नहीं बना दूंगा,तब तक यहां से नहीं जाऊंगा।"