बंशीधरनगर (नगर उंटारी): सांप के काटने से 54 वर्षीय महिला जख्मी, सदर अस्पताल में इलाज जारी
श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पतरिया गांव में सांप के काटने से 54 वर्षीय महिला ऊषा देवी जख्मी हो गईं। वह श्यामलाल उरांव की पत्नी हैं। परिजनों के अनुसार, ऊषा देवी अपने घर में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।