आनंदपुरी: चौरड़ी में जर्जर विद्यालय भवन से बच्चों की सुरक्षा पर संकट, अभिभावकों ने जताई चिंता
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौरड़ी का भवन जर्जर होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। कमरों की गर्डर पट्टियों में दरारें आ गई हैं और बारिश के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती है। कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की बैठने की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। भवन की खराब स्थिति के कारण कई अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने से भी कतरा रहे हैं।