फतुहा: उसफा के आजाद नगर में बाढ़ का पानी घुसा, 500 घरों के लोगों के लिए सामुदायिक किचन की मांग
Fatwah, Patna | Sep 8, 2026 उसफा के आजाद नगर में बाढ़ का पानी घुस गया है। 500 घर जो महादलित और दलित का है। उन लोगों का रहना जीना मुहाल हो गया है। भकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने कहा है कि आजाद नगर के सभी लोग उसफा हाई स्कूल में शरण लिए हुए हैं। उनके लिए सरकार सामुदायिक किचन की शुरूआत किया करे। साथ ही पशुओं के लिए पशु चारा भी व्यवस्था किया जाए। ताकि भूख से किसी का दाम न टूटे।