कुमारखंड: परमानंदपुर विद्यालय में रंगोली के रंगों से छात्राओं ने मनमोहक चित्र बनाई और बिखेरी दीपावली की रंगोली
मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड में धनतेरस और दीपावली के अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परमानंदपुर में गुरुवार और शुक्रवार को रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौवीं और दसवीं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे रंगों से आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।