धनोप। सदर बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर के पास बिजली के करंट से एक वानर घायल हो गया। छत से छत कूदते समय उसकी पूंछ बिजली लाइन से छू गई, जिससे वह नीचे गिर गया। करंट लगने के बाद वह पास के मकान की चौखट पर बैठ गया। सूचना पर पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा और प्रशासक प्रतिनिधि लक्ष्मण वैष्णव ने वन, पुलिस को सूचना दी।