रूड़की: हरिद्वार रोड स्थित सोलानी पुल के पास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रुड़की पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आज हरिद्वार रोड स्थित सोलानी पुल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। लोकसभा चुनाव शुरू हो चुके हैं लेकिन हरिद्वार लोकसभा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। चुनाव को लेकर हरीश रावत रुड़की पहुंचे। जहां पर उनका कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया है।