रूड़की: मतलबपुर तिराहे से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार,एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस किया बरामद
गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते मतलबपुर तिराहे से बेहेडेकी सैदाबाद निवासी अनुज पुत्र बबलू नाम के एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनुज के पास से एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस ने अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।