लालबर्रा: लालबर्रा के दिगंबर और श्वेतांबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
लालबर्रा नगर मुख्यालय स्थित दिगम्बर जैन मंदिर एवं श्वेतांबर जैन मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार, 30 मार्च को भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर प्रातः काल से ही दोनों मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। दोपहर के समय श