चित्रकूट भरतकूप के टिटिहरा निवासी युवक का भारतीय सेना में JCO ऑफिसर के पद पर हुआ चयन परिजनों मे खुशी का माहौल चित्रकूट जनपद के भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा निवासी युवक का भारतीय सेना में जेसीओ ऑफिसर यानी धर्मगुरु के पद पर चयन होने से परिजनों में खुशी का माहौल है बता दे की युवक राजा बाबू त्रिपाठी पुत्र शालिकराम त्रिपाठी का भारतीय सेना में जेसीओ ऑफिसर यानी धर्मगुरु के पद पर सिलेक्शन हुआ है जिसको लेकर परिजनों और लोगों में खुशी का माहौल है लोग राजा बाबू त्रिपाठी के घर पहुंच कर परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी हैं परिजनों ने बताया कि राजा बाबू के अंदर शुरू से ही देश सेवा का जज्बा रहा है राजा बाबू भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था और उसकी सच्ची लगन और मेहनत से उसे यह सफलता मिली है बता दे की राजा बाबू आज शुक्रवार की सुबह 9:00 सेना में ट्रेनिंग के लिए घर से रवाना हुए हैं