खिजरसराय: खिजरसराय के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की तबीयत, महिला के निधन उपरांत अस्पताल को किया गया सील
फतेहपुर निवासी लालसा देवी का खिजरसराय स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पहले गया और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। प्रशासनिक टीम ने अस्पताल को सील किया।