शेरघाटी: शेरघाटी थाना में ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Sherghati, Gaya | Mar 27, 2025 शेरघाटी थाना परिसर में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने की। बैठक में थाना अध्यक्ष अजित कुमार, बीडीओ स्नेहिल आनंद, सीओ , शेरघाटी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन किशोर, राजद नेता वसीम अकरम, कंचन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।