शेरघाटी: शेरघाटी में गरीब चेतना सम्मेलन में मांझी ने दिखाई ताकत
Sherghati, Gaya | Mar 23, 2025 केंद्रीय मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने रविवार को शाम 4 बजे शेरघाटी में आयोजित गरीब चेतना सम्मेलन के दौरान अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजित कुमार, बीडीओ स्नेहील आनंद, सीओ विक्रम सिंह समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे।