आज दिनांक 21.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सासाराम स्थित शेरशाह सूरी मकबरा के समीप अवस्थित हिरण पार्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने पार्क की वर्तमान स्थिति, हरित क्षेत्र, उपलब्ध नागरिक सुविधाओं तथा आगंतुकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम श्री विकास कुमार एवं विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनय प्रताप उपस्थित रहे।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा वन प्रमंडल कार्यालय, रोहतास में वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्कों के विकास तथा शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पदाधिकारी आवास के समीप स्थित छोटे पार्क की तर्ज पर शहर के अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी छोटे-छोटे पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नगर क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी भूमि एवं अन्य उपयुक्त स्थलों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से पार्क विकसित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पार्कों का बेहतर विकास शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से समन्वय स्थापित कर हिरण पार्क को सुबह के साथ-साथ शाम के समय भी आम लोगों के लिए खोलने के संबंध में बातचीत की जाएगी। यदि इसकी अनुमति प्राप्त होती है, तो लोगों को पार्क का अधिक समय तक लाभ मिल सकेगा तथा पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
#IPRD
#Development
#DistrictAdministration
#PublicService
#BiharGovernment
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 21, 2026