कुलपहाड़: पनवाड़ी पुलिस टीम ने गारंटी अभी को पनवाड़ी से किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक पनवाड़ी बीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सनय कुमार एवं आरक्षी उमेश कुमार ने ग्राम हैवतपुरा निवासी प्रमोद कुमार खंगार (45) पुत्र बैजनाथ को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम से संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था।