बीना: बीना रेलवे स्टेशन के बाहर नो पार्किंग को लेकर हंगामा, बाइक में ताला डालने पर नाराज अधिवक्ता ने RPF जवानों पर आरोप लगाए
Bina, Sagar | Aug 20, 2026 बीना रेलवे स्टेशन के बाहर लगातार हो रही वाहन चोरी और अव्यवस्था को रोकने के लिए आरपीएफ लगातार अभियान चला रही है। यात्रियों को नो पार्किंग में वाहन न खड़ा करने के लिए नोटिस बोर्ड और अनाउंसमेंट के जरिए लगातार हिदायत दी जा रही है।लेकिन गुरुवार शाम को स्टेशन के बाहर उस वक्त माहौल गरमा गया, जब नो पार्किंग में खड़ी एक मोटरसाइकिल पर आरपीएफ जवानों ने ताला डाल दिया।