गुण्डरदेही: दूसरों की जमीन पर धान की बोवाई कर रहे थे, अर्जुन्दा के कारोबारी से रोकने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई
बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरखार में कृषि भूमि को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। दूसरे की जमीन पर ट्रैक्टर से धान की बोवाई करने का विरोध करने पर दो लोगों ने जमीन मालिक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।