शिवपुरी-जिले के कोलारस नगर में पिछले लंबे समय से किराना दुकानों के बाहर रखी तेल की कट्टियां चोरी हो रही हैं। एक चोर सोमवार को शाम सीसीटीवी कैमरे में तेल की कट्टी चुराते हुए कैद हुआ है। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार होटल फूलराज के सामने स्थित हरिवंश ट्रेडर्स के बाहर रखी तेल कट्टियों में से उन्हें एक कट्टी कम नजर आई।