भादरा: राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम और सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज का आयोजन
भादरा, 7 अक्टूबर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्ति कार्यक्रम एवं विकसित भारत जन अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित हुआ। ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी प्रीतम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक आचार्य कमला ने नवाचार के लिए प्रेरित किया।