जखनिया: बहादुरगंज फायरिंग मामले पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर का बयान, एक गिरफ्तारी, जांच में जुटी पुलिस
गाजीपुर बहादुरगंज नगरपंचायत क्षेत्र में फायरिंग मामले को लेकर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि जमीन विवाद के चलते इस तरह की घटना हुई है, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।