बबेरू: फुफुंदी गांव में भतीजे को गोली मारने के आरोप में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
Baberu, Banda | Aug 26, 2026 बाँदा के पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बबेरू कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना बबेरू क्षेत्र के ग्राम फुफुंदी में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से तमंचा कारतूस लोहे की राड बरामद किया जिसमे चारो को जेल भेज दिया गया।