कसरावद: भट्टयान आश्रम में संत सियाराम बाबा का हाल जानने पहुंचे कलेक्टर, आश्रम में ही की गई इलाज की व्यवस्था
भट्टयान आश्रम के संत सियाराम बाबा के अस्वस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ने भट्टयान आश्रम पहुंचकर सियाराम बाबा का हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। आज गुरुवार को दोपहर इंदौर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम आश्रम पँहुची और बाबा का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अब आश्रम में ही बाबा का इलाज किया जा रहा हैं ।