समाहरणालय पूर्णिया।
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस, विज्ञप्ति: 1693
दिनांक 16/10/2026,
==================
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिलाधिकारी पूर्णिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई।इस बैठक में निम्नलिखित बिन्दुओ पर विचार विमर्श एवं दिशा निर्देश जारी किये गए ।
1. भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी पचायतों एवं नगर पंचायतों/नगर निगम में वित्तीय समावेशन की परिपूर्णता के लिए दिनांक 21/10/2026 से 31/12/2026 के मध्य कैंप का आयोजन किया जाना है।
इस कैंप में सभी छूटे हुए नागरिकों को जनधन योजना में नया खाता खोलना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना से आच्छादित करना है।
इसके साथ ही साथ उनका री-केवाईसी,खाता में नामांकन, आधार सीडिंग,निष्क्रिय खातों को सक्रीय बनाना एवं वित्तीय समावेशन योजना का जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाना है।
कैंप के लिए वैसे सभी स्थल का चयन किया गया है जहाँ सहयोग शिविर लगाया जा रहा हो ।हर कैंप के लिए अलग अलग बैंक का चयन किया गया एवं उन्हें सही तरीके से कैंप का आयोजन एवं संचालन का निर्देश दिया गया | बैंकों को निर्देश दिया गया कि वे इस कैंप की सुचना स्थानीय जन प्रतिनिधि को भी दें
2. इस बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने पी एम सूर्य घर योजना की भी समीक्षा की एवं ऋण स्वीकृति के उपरांत वितरण हेतु लंबित आवेदनों पर गहरी नाराजगी जाहिर की तथा इसे तत्काल वितरण करने का निर्देश सभी बैंकों को दिया |
3. नीलाम पत्रवाद की स्थिति की समीक्षा की गई एवं सभी बैंकों को निर्देश दिया गया की पूर्व के कैंप में निष्पादित वादों का तलवाना शुल्क शीघ्र ही सम्बंधित न्यायलय में जमा कर दें
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
4 views | Purnia, Bihar | Oct 16, 2026