समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1700,
दिनांक 17/10/2026,
==================
पूर्णिया मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: विभिन्न ठिकानों से 115.29 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार:-
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है।
विभाग की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की है तथा इस धंधे में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का मुख्य विवरण:-
} के०नगर थाना क्षेत्र (बेला वार्ड नं० 01):-- छापामारी के दौरान पुलिस/मद्यनिषेध टीम ने 104.04 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर बरामद किया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
} सरसी थाना क्षेत्र (बुढ़िया गोला):- इस ठिकाने पर की गई छापेमारी के दौरान 11.25 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में भी 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
विशेष अभियान रहेगा जारी:----
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध अत्यंत कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों से अपील:-
पूर्णिया जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि उनके आस-पास अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी कोई भी गतिविधि संचालित हो रही हो, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।
सूचना देने वाले संबंधित नागरिक की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएंगी।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 17, 2026