कहरा: महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल के पास अज्ञात वाहन चालक ने बाइक चालक को टक्कर मारी, इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत
महिषी थाना क्षेत्र के बलुआहा पुल समीप घर से अपने बाइक पर सवार होकर सहरसा जा रहे एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से बाइक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान जख्मी बाइक चालक की मौत हो गई।