सुजानगढ़: सुजानगढ़ के मलसीसर में पीएचसी का भूमि पूजन, राठौड़ परिवार ने दी 2 बीघा जमीन
सुजानगढ़। मलसीसर में गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ मुख्य अतिथि रहे। भूमि दानदाता शायर कंवर ने अध्यक्षता की। राठौड़ ने कहा कि 1.84 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल से हजारों लोगों को सेवा मिलेगी।